फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या निवारण शिविर में उठीं 63 समस्याएं 

Thu, 04 May 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
लोगों की शिकायतें सुनते पेयजल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन



प्रदेश के पेयजल मंत्री प्रकाश पंत द्वारा आयोजित पेयजल समस्या निवारण शिविर में कुल 63 समस्याएं उठीं। इनमें लाइनों का निर्माण, जमरानी बांध, पेयजल किल्लत, ट्यूबवेलों का निर्माण समेत तमाम पानी से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। समस्या दर्ज कराने के लिए लोग नैनीताल, ओखलकांडा और अल्मोड़ा तक से भी यहां पहुंचे थे। हालांकि अधिकांश समस्याएं हल्द्वानी ब्लॉक के लोगों ने ही उठाईं। समस्या निवारण शिविर में लोगों ने समस्याएं जरूर उठाईं, लेकिन किसी भी समस्या का मौके पर समाधान नहीं किया गया। 

बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत द्वारा आयोजित पेयजल समस्या निवारण शिविर में जिले भर के पेयजल निगम और जलसंस्थान के अधिकारी मौजूद थे। विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 63 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें अधिकांश शिकायतें सामूहिक रूप से पूरे गांववासियों द्वारा दर्ज कराई गईं। करीब तीन घंटे तक चले शिविर में पेयजल मंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और उनमें आवश्यक टिप्पणी लिख दी। लेकिन, किसी भी समस्या का मौके पर समाधान नहीं कराया जा सका। मौके पर किसी अधिकारी को तलब कर समस्या पूछने की जहमत तक नहीं उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने प्रस्तावित जमरानी बांध का निर्माण कराने और भीमताल झील से हल्द्वानी के लिए पानी छोड़े जाने, रामपुर रोड और बरेली रोड में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए ट्यूबवेल का निर्माण कराने, पार्षद सीएम पांडे ने आवास विकास पेयजल किल्लत दूर करने को खंडेलवाल पार्क के टैंक से ओवर हेड टैंक भरे जाने, आवास विकास ट्यूबवेल में स्टेबलाइजर लगाए जाने, उत्तराखंड में पूर्ण शराब बंदी लागू करने, कर्नल बीडी कांडपाल ने आवास विकास की पाइप लाइन बदलने, अवैध कनेक्शन हटाने, अवैध निर्माण पर रोक लगाने, आवास विकास में सीवर लाइन का निर्माण किए जाने की मांग की। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। इसके अलावा ब्यूरा चांदमारी, कमलुवागांजा, छड़ायल नयाबाद, पार्वती विहार, बद्रीपुरा, प्रेमपुर लोसज्ञानी, मुखानी, पनियाली, टनकपुर रोड, राजपुरा, तल्ली हल्द्वानी, चौधरी कालोनी, खन्न फार्म, दमुवाढूंगा, हल्दीखाल समेत ओखलकांडा, नैनीताल, अल्मोड़ा, भीमताल, भवाली से आए लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें