फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Achievement: 6180 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगे के साथ किया राष्ट्रगान, एक साथ दो पर्वतों पर चढ़कर बनाया कीर्तिमान

Mon, 21 Aug 2023 04:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो रवींद्र पांडे रवि, अमर उजाला, नैनीताल

सार

टुसि ने बताया कि सात अगस्त को उनका दल लेह पहुंचा जहां से नौ दिन के पर्वतारोहण के बाद टीम के साथ त्सो कार झील के पास 6180 मीटर और 6150 मीटर की दो चोटियों पर एक ही दिन में पहुंचकर कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन
नैनीताल की बहू टुसि अनित साह ने अछूते लेह से लगे पर्वतशिखर पर 77वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा ल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी की बहू टुसि अनित साह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर 6180 मीटर ऊंची चोटी पर आरोहण कर तिरंगे के साथ राष्ट्रगान किया। इस दिन टुसि और साथियों ने एक साथ दो पर्वतों पर चढ़कर नया कीर्तिमान बनाया है।

विज्ञापन


टुसि ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को उनका दल लेह पहुंचा जहां से नौ दिन के पर्वतारोहण के बाद टीम के साथ त्सो कार झील के पास 6180 मीटर और 6150 मीटर की दो चोटियों पर एक ही दिन में पहुंचकर कीर्तिमान बनाया। अब लेह को वापसी हो रही है।

Nainital: हाईकोर्ट ने कहा- केंद्र का कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग बताए, संजीव चतुर्वेदी का आवदेन कब मिला
विज्ञापन


टीम में लीडर उत्तरकाशी से एवरेस्टर देबब्रत मुखर्जी, सप्तर्षि, कुश और देबराम हैं। उनका कहना है कि अब और भी पर्वतारोही यहां सुरक्षित रूप से पर्वतारोहण कर सकेंगे। यह चुनौतीपू्र्ण होने के साथ ही रोमांचक व अत्यधिक आकर्षक भी है। टीम के सदस्य पाथ फाइंडर पर्वतारोहण क्लब पश्चिम बंगाल (टुसि का मूल निवास मायका) से जुड़े हैं।
विज्ञापन


आईएमएफ को करेंगे रिपोर्ट
टुसि ने बताया कि उनका दल यात्रामार्ग की फोटोग्राफ, उपकरणों समेत विभिन्न प्रमाणों के साथ भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली आईएमएफ में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने इन दो चोटियों के नाम कल्लायं री व रुलुंग री रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें