फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में बदला फैशन का ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गर्मी में बदला फैशन का ट्रेंड
फैशन के साथ ही सेहत का ख्याल रखकर कर रहे हैं शौक पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी। गर्मियां शुरू होने के साथ ही युवाओं के फैशन में बदलाव आया है। युवा धूप से बचाव के साथ ही कूल और फैशन आइकन दिखने वाले कपड़ों को अधिक पसंद कर रहे हैं। युवा कैजुअल वियर से लेकर स्पोर्ट्स वियर में नजर आ रहे हैं।
जगदंबानगर स्थित दुकानदार कैलाश कुंवर ने बताया कि धूप की तपिश बढ़ने के साथ ही हल्के कपड़ों की मांग बढ़ गई है। अधिकतर युवक चीनोज ट्राउजर, कार्गो, चेक शर्ट, प्रिंटेड टी शर्ट, अधिक पसंद कर रहे हैं। कपड़ा व्यापारी दलजीत सिंह दल्ली ने बताया कि युवक साइड स्ट्रीप जींस, जॉगर अधिक पसंद कर रहे हैं। साथ ही लिनेन, जॉर्जट के कपड़े फायदेमंद रहते हैं, कॉटन हैंडलूम, खादी ठंडक पहुंचाने वाले, पसीना सोखने वाले फेब्रिक हैं। इससे तपती गर्मी में भी अच्छा महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन

=====
ब्रांडेड बजट में नहीं तो उसकी कॉपी ही सही
हर मौसम के लिए विभिन्न ब्रांड ढेरों वैरायटी बाजार में उतारते हैं। जो युवाओं की पहली पसंद भी होते हैं, लेकिन ब्रांडेड जेब पर भी भारी पड़ता है इसके लिए बाजार में इनसे मिलते जुलते नामों की कापी बाजार में बाजार में बिक रही है। जिसका दाम भी बेहद कम होता है। युवाओं में ब्रांडेड के अलावा कॉपी कपड़े भी खासे प्रचलित हैं।
विज्ञापन


=============
युवतियों की पसंद बन रहे ऑफ शोल्डर टॉप
युवतियोें में ऑफ शोल्डर टॉप, क्रॉप टॉप, मैक्सी ड्रेस की अधिक मांग है। वहीं कुर्ता में फ्लोरल कुर्ता भी पहली पसंद है। जो कि बाजार और शोरूम में मौजूद हैं। वहीं शादी समारोह के लिए एथिकल फैशन और इंडो वेस्टर्न ज्यादा ट्रेंड में है। कामकाजी युवतियों में कॉटन की कुर्तियां व उसके साथ प्रिंटेड सलवार पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें