हल्द्वानी। जीजीआईसी धौला खेड़ा के सभागार में शनिवार को हल्द्वानी विकासखंड के राजकीय विद्यालयों एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्य की बैठक हुई। बैठक में छात्रों में बढ़ रही नशाखोरी रोकने के लिए विद्यालयों में एंटी एडिक्शन क्लब गठित किए जाने के निर्देश दिए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने कहा कि शहर में स्कूलों के समीप नशाखोरी रोकने लिए गठित क्लबों की सूची क्षेत्र के थानों में अवश्य भेजी जाए। इसके मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। नए सत्र में विद्यालय संचालन के संबंध में, मिशन कोशिश कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में, नंदा गौरा देवी योजना के अंतर्गत धनराशि के संबंध में तथा बाल सखा एवं जिज्ञासा कार्यक्रम के बारे में निर्देशित किया गया। जीआईसी कठघरिया को तनु श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पचौरी को भी सम्मानित किया गया। बैठक में 47 प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
छात्रों में नशाखोरी रोकने को स्कूलों में बनेंगे एंटी एडिक्शन क्लब