फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड ऑनलाइन कराने में छूटे पसीने

विज्ञापन
ration card
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। राशनकार्ड में त्रुटियां और ऑनलाइन कराने तहसील स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचे उपभोक्ताओं के पसीने छूटे। घंटों लाइन में लगने के बाद उपभोक्ताओं के राशनकार्ड ऑनलाइन कर उनकी त्रुटियां दूर की गईं।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल राशन कार्ड संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने के लिए तहसील पहुंचे। वहां पहले से ही सौ से अधिक महिलाएं और पुरुष लाइन में लगे थे। अधिकतर लोग राशनकार्ड के ऑनलाइन नहीं होने और राशन कार्ड में त्रुटियां होने की समस्याएं लेकर पहुंचे थे। लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद इनकी समस्याओं का समाधान जा सका। लोगों का कहना है कि वर्तमान में अटल आयुष्मान कार्ड और उज्ज्वला कनेक्शन वितरण का कार्य चल रहा है, जो राशनकार्ड से ही हो रहा है। पूर्ति निरीक्षक सनवाल ने बताया कि 90 प्रतिशत राशन कार्ड ऑनलाइन हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को नगर और बिंदुखत्ता क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।

राशनकार्ड ऑनलाइन कराने में छूटे पसीने
करीब छह घंटे लाइन में लगने के बाद दुरुस्त हुईं त्रुटियां

आरएफसी का आदेश भी ताख पर, नहीं हुई दुकानों की जांच
हल्द्वानी। पूर्ति विभाग विभाग के अधिकारियों ने आरएफएसी के राशन की दुकानों की जांच का आदेश भी ताख पर रख दिया है। आरएफएसी के आदेश के बाद शनिवार को राशन की दुकानों की जांच नहीं हुई है। ऐसे में विभागीय कार्यप्रणाली सवालों में है।
विज्ञापन

राशन की दुकानों में खाद्यान्न वितरण को लेकर मनमानी चल रही है। दुकानदार मनमर्जी से दुकानों को खोल रहे हैं, जिसस उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में संभागीय खाद्य नियंत्रक (कुमाऊं) ललित मोहन रयाल ने जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल को पत्र लिखकर दुकानों की जांच करने और नियमों का पालन कराने के आदेश दिए। पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने दुकानों की जांच करने की जहमत नहीं उठाई है। शनिवार को भी बरेली रोड धानमिल के पास, रामपुर रोड, बरेली रोड, बनभूलपुरा, लालडांठ आदि क्षेत्रों की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बंद रहीं। एआरओ गिरीश जोशी ने बताया कि शनिवार को हल्द्वानी बंद रहता है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी बंद रही कई सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान

मैंने डीएसओ को आदेश किए हैं कि वह राशन की दुकानों की जांच कर रिपोर्ट भेजें। नियमों का पालन शत-प्रतिशत कराने को कहा गया है।
- ललित मोहन रयाल आरएफसी कुमाऊं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें