पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा के पतलोट ग्रामसभा के आयुर्वेदिक औषधालय में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन एवं अपराजिता के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 140 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच वरिष्ठ डॉक्टरों ने की। साथ ही 50 लोगों के रक्त की जांच और ब्लड प्रेशर नापा गया। पतलोट क्षेत्र के दूरदराज गांवों के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।
पतलोट में 140 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
अमर उजाला फाउंडेशन एवं अपराजिता के तहत लगा शिविर
दूरदराज के ग्रामीणों ने आंख, कान और रक्त की कराई जांच
शिविर में इन डॉक्टरों ने की जांच
स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके जोशी ने बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की आंखों की जांच की। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस बोहरा ने बच्चों की और डॉ. तनुजा मेहता ने महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर, जरनल फिजिशियन डॉ. अवनीश दीवान, डॉ. हेमेश मटियाली, डॉ. विजय सक्सेना, देवेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।
बारिश और ठंड में भी पहुंचे लोग
पतलोट में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बृहस्पतिवार को बारिश और ठंड होने के बावजूद दूरदराज के मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में रक्त और ब्लड प्रेशर की जांच सतीश चंद्र सती, कमल पंत ने की। शिविर में निशुल्क दवाइयां बांटी गई।
इनका रहा सहयोग
शिविर में ग्राम प्रधान लीला त्रिपाठी, रंजित मटियाली, संदीप परगांई, अनिल भट्ट, पानदेव भट्ट, कैलाश पनेरू, ललित मटियाली, ध्यान सिंह मटियाली, गिरीश पनेरू, प्रकाश भट्ट आदि ने मदद की।