फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरचंद्र गढ़वाली स्वरोजगार योजना से 14 लोगों को मिला ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग वीर चंद्र गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत 33 प्रतिशत सब्सिडी दे रहा है। इसके तहत गैर वाहन योजना में चार लोगों और वाहन योजना में 10 लोगों को सब्सिडी का लाभ दिया जा चुका है। इसमें गैर वाहन योजना में 33 प्रतिशत, वाहन योजना में 25 प्रतिशत सब्सिडी दी गई है। इसमें लाभार्थियों ने पर्यटन विभाग को कोटेशन भी दिए हैं। पहाड़ों में होम स्टे खोलने के लिए 18 लोगों को पर्यटन विभाग ने 33 प्रतिशत सब्सिडी दी है। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि गैर वाहन योजना में चार, वाहन योजना में 10 लोगों को सब्सिडी देने के पर्यटन विभाग में छह दिसंबर तक आवेदन हुए हैं। इन आवेदनों को बैंक में जमा कर जल्द लाभार्थियों को वीर चंद्र स्वरोजगार योजना के तहत सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। पहाड़ों में होम स्टे खोलने के लिए 18 लाभार्थियों को सब्सिडी का जल्द लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन



होम स्टे में 18 लोगों को मिलेगी सब्सिडी
पर्यटन विभाग पहुंच रहे बेरोजगार युवा
वीर चंद्र गढ़वाली स्वरोजगार योजना से 14 लोगों को ऋण मंजूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें