भीमताल (नैनीताल)। जिले की गौरा कन्या धन योजना में 383 अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। शासन से वर्ष 2016 में 12वीं पास अनुसूचित जाति की 383 छात्राओं के लिए 1 करोड़ 91 लाख 50 हजार का बजट स्वीकृत हो गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि धनराशि जल्द लाभार्थी छात्राओं के नाम से तीन या पांच साल की एफडी बनाकर खाते में जमा करा दी जाएगी। बताया कि लाभार्थी छात्राओं को 50 हजार रुपये का लाभ मिलेगा और यह छात्रवृत्ति वर्ष 2016 में 12वीं उत्तीर्ण करने वालों को ही मिलेगी।
जिले की 383 एससी छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति
गौरा देवी कन्या धन योजना में आया 1 करोड़ 91 लाख