फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित हुई सुदूरवर्ती जीआईसी कालनू देहोली की मेधावी छात्र छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कालेज कालनू देहोली में आयोजित सम्मान समारोह में गृह मंत्रालय दिल्ली के अपर सचिव आरपी सती ने 50 निर्धन छात्र छात्राओं को गर्म कपड़े और जूते आदि निशुल्क वितरित किए। बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले कई छात्र छात्राओं को नकद धनराशि और ट्राफी आदि भी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

बता दें कि केंद्रीय अपर सचिव आरपी सती भी इसी विद्यालय से पढ़े हैं। लंबे समय से छात्र छात्राओं के लिए हर संभव सहयोग कर रहे हैं। वह विद्यालय को प्रोजेक्टर व पर्दा, क्रीड़ा सामग्री जैसी कई महत्वपूर्ण सामग्री भी प्रदान कर चुके हैं। इस कार्य में श्री सती को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी कटियार, आरती ध्यानी, शंकर अकोलिया, संजय कुमार गुप्ता, ग्रोथ फाउंडेशन के निर्मल पाठक, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक रवी शंकर जोशी, सीजीएचएस दिल्ली के अनिल शर्मा, हिमांशु जोशी और राकेश सिंह आदि ने भी सहयोग किया। विद्यालय को लैपटॉप, माइक आदि सामग्री भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री सती ने बच्चों से मेहनत और लगन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय से पढ़कर अच्छे ओहदा संभाल रहे लोगों से भी सरकारी विद्यालयों के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में पत्रकार गोपाल बिष्ट भी मौजूद थे। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी का आभार जताया। एसएमसी अध्यक्ष हरक सिंह फर्त्याल व अभिभावक संघ के पूरन सिंह बिष्ट सहित अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें