फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला विरोध, 27 को प्रबंधन से होगी वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। द नैनीताल बैंक निजीकरण और शेयर डिजिटल वेंचर को बेचने के विरोध में द नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का विरोध सहायक श्रमायुक्त के साथ हुई बैठक के बाद टल गया है।
विज्ञापन

द नैनीताल बैंक का निजीकरण करने, डिजिटल वेंचर बनाकर बैंक के शेयर बेचने को लेकर छह माह से विरोध चल रहा है। विरोध की धार कमजोर करने के लिए कुछ कर्मचारियों का तबादला भी किया गया। ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर कन्याल ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के पास द नैनीताल बैंक के 98.57 प्रतिशत शेयर हैं। बॉब शेयर को डिजिटल वेंचर बनाकर बेचने का प्रयास कर रही है। कहा कि डिजिटल वेंचर को शेयर न बेचकर बैंक को ही मजबूत किया जाए। बताया कि बुधवार को बरेली में सहायक श्रमायुक्त के साथ बैठक हुई थी। इसमें द नैनीताल बैंक का प्रबंधन भी था। 27 जुलाई को ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक बैंक प्रबंधन के साथ होनी है। इसके चलते 26, 27 को होने वाला विरोध टाल दिया गया है। कन्याल ने बताया कि 27 को प्रबंधन से वार्ता के बाद ही अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


प्रबंधन के साथ बैठक के चलते 26, 27 का निर्धारित कार्यक्रम टला
बैठक के बाद तय की जाएगी अगली रणनीति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें