हल्द्वानी। लोहरियासाल मल्ला सांई विहार स्थित नलकूप के ओवर हेड टैंक के लिए शासन से 85 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि इसका शासनादेश जारी हो गया है। गर्मियों में नलकूपों के रखरखाव के लिए भी दो करोड़ रुपये मंजूर कर शासनादेश कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोटाबाग के बजूनिया हल्दू में पाइप लाइन के विस्तारीकरण के लिए 50 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है।