रामनगर (नैनीताल)। जरूरतमंदों के द्वार पर उजाला अस्पताल काशीपुर की ओपीडी सेवाएं लगातार दस्तक दे रही हैं। जून में काशीपुर, रामनगर, बाजपुर में लगे शिविरों की सफलता के बाद उजाला अस्पताल दोबारा लोगों को ओपीडी शिविर की सुविधा देने जा रहा है। शिव मंदिर पंपापुरी में रविवार, सोमवार को सुबह 10 बजे से दो दिवसीय ओपीडी शिविर लगेगा। इसमें महज 30 रुपये के मामूली पंजीकरण शुल्क पर रोगियों को बेहतरीन चिकित्सीय परामर्श, जरूरी जांचें, दवाएं बांटी जाएंगी। ओपीडी कैंप का लाभ पाने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड लाना होगा। ओपीडी में उदर, जोड़ों के दर्द, ब्लड शुगर, चर्मरोग, लीवर (यकृत), अलसर, हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को परामर्श दिया जाएगा। कैंप में सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड ग्रुप, एचबीए 1 सी (तीन माह की ब्लड शुगर) टेस्ट भी किए जाएंगे। जरूरतमंद रोगियों की ईसीजी जांच कर दवाइयां भी दिलाई जाएंगी। उजाला अस्पताल के ओपीडी कैंपों में पंजीकृत रोगियों को भविष्य में उपचार कराने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा विशेष रियायत दी जाएगी।