फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं से 54 डाक्टर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज से रियायती दरों पर पढ़ाई करने के बाद राज्य में लोगों की सेवा के लिए पहाड़ चढ़ाए गए डॉक्टर अब मुंह मोड़ रहे हैं। कुमाऊं के पांच जिलों से 54 डॉक्टर फरार चल रहे हैं। डॉक्टरों को सीएमओ स्तर से नोटिस भेजने के साथ स्वास्थ्य महानिदेशालय को भी विवरण भेजा गया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए कुमाऊं में 214 डाक्टरों को पहाड़ चढ़ाया गया है। कुछ समय तक सेवाएं देने के बाद डाक्टर फरार हो गए। सबसे अधिक डाक्टर पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा से फरार हुए। राज्य सरकार ने भी ऐसे डॉक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। डॉक्टरों से पेनाल्टी वसूल करने के साथ ही राज्य में प्रैक्टिस के लिए कराए गए पंजीयन को भी रद्द करने पर विचार किया जा रहा है।

सभी जिले के सीएमओ ने डॉक्टरों को अपने स्तर से नोटिस भेजा है। पूरा विवरण स्वास्थ्य महानिदेशाल को भी भेजा गया है। उच्चाधिकारियों की ओर से जो आदेश मिलेंगे उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरके पांडे, निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें