भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजन पीठ पर सुमित्रानंदन पंत के 118 वें जन्मदिन पर 20 मई को स्मृति व्याख्यान एवं कविता पाठ का आयोजन किया जाएगा। महादेवी सृजन पीठ के निदेशक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रयाग जोशी व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात कथाकार एवं कवयित्री प्रो. दिवा भट्ट करेंगी। शोध अधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कवियों द्वारा प्रकृति संबंधी कविताओं का पाठ किया जाएगा।