फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायदारों से वसूली के लिए तहसीलदार खुद पहुंची तकादें पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एसडीएम परितोष वर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने बकाया वसूली अभियान चलाया है। इसकी समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में पुलिस, राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक हुई। इसमें बकाया वसूली के लिए रणनीति बनाई गई। बकाएदारों को नोटिस बनाकर भेेजे गए। इसके लिए खुद मोर्चा लेते हुए तहसीलदार प्रियंका रानी ने नौ बकाएदारों के घर, प्रतिष्ठानों पर जाकर जल्द बकाया चुकाने को कहा। बताया कि यदि समय से राजकोष में भुगतान जमा नहीं किया तो बकाएदारों के नामों की सूची तहसील के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। अखबारों में भी छपेगी। गिरफ्तारी के साथ ही चल, अचल संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें