फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल के अधिकारियों ने उद्योग खोलने के लिए किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सिडकुल रुद्रपुर से आए अधिकारियों ने बुधवार को भीमताल स्थित सिडकुल की भूमि का निरीक्षण किया। सिडकुल के अधिकारी राकेश मंडल ने अपनी टीम के साथ सिडकुल प्लांट का निरीक्षण कर सिडकुल की कुल खाली जमीनों की नापजोख कर पूरी जानकारी ली। बताया कि जल्द ही भीमताल में उद्योग स्थापना के लिए कंपनियां खोली जाएंगी। ताकि पहाड़ से पलायन को रोका जा सके। यहां के पढ़े-लिखे युवाओं को यहां रोजगार मिल सके। निरीक्षण के दौरान सिडकुल अधिकारियों को सब्सिडी के नाम से होटल चला रहे लोगों पर भी कार्रवाई करने की बात कही गई। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने बताया कि भीमताल सिडकुल में कागजी कार्यवाही में 67 उद्योग के खुलने की सूचना है लेकिन वर्तमान में यहां केवल 12 उद्योग ही सिडकुल की जमीन में संचालित हैं। संदीप पांडे ने भीमताल में जल्द उद्योग न खोलने पर देहरादून में आमरण अनशन की चेतावनी दी है। वहां नीरज कुमार मोनू, उमेश पाठक, गौरव भट्ट, ललित आर्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें