फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे महंगा बिका नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन विभाग में वीआईपी नंबरों की नीलामी संपन्न हुई। नीलामी में यूके 04 एए 0009 नंबर की सबसे ज्यादा बोली 3.25 लाख रुपये लगाई गई। यह अभी तक उत्तराखंड में सबसे ज्यादा बोली बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग वीआईपी नंबर और पसंदीदा नंबरों की ई नीलामी के जरिए भी बोली लगाई जाती है। बुधवार को यूके 04 एए 0009 पर रामगढ़ निवासी वंदना जिंदल ने 3.25 लाख रुपये में बोली लगाई। उन्हें यह नंबर आवंटित कर दिया गया है। वंदना ने यह नंबर अपनी कार के लिए खरीदा है। इधर नंबरों की बिक्री से परिवहन विभाग उत्साहित है। संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा ने बताया कि आगे भी नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें