फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लैस हो जाएगा ईपीएफ दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय आयुक्त दफ्तर ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। दफ्तर पेपरलेस होने जा रहा है। ईपीएफ ने सभी पेंशन धारकों का डाटा स्कैन कर सॉफ्टवेयर में फीड करना शुरू कर दिया है। डाटा आनलाइन होने से कुमाऊं के 20,000 पेंशन धारकों को सहूलियत मिलेगी। ईपीएफ मुख्यालय ने दफ्तर में पेपरलेस होने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में क्षेत्रीय आयुक्त दफ्तर में आन लाइन दावे, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने पर जोर दिया गया है। अभी भी पेंशन धारक का दावा निस्तारित होने पर रजिस्टर व कागजी कार्रवाई करनी होती है। पुराना रजिस्टर होने की वजह से पेंशन धारक को भी दफ्तर आना होता है। दूरदराज जैसे दिल्ली, बंबई रहने वाले पेंशन धारकों को समस्या होती है। अब सभी पेंशन धारकों का डाटा स्कैन कर फाइल बनाकर लाइब्रेरी बनाई जा रही है। बाद में इसको विभागीय पोर्टल में फीड किया जाएगा। आनलाइन डाटा होने के बाद कागजी कार्रवाई का झंझट खत्म होगा। पेंशन धारक को दफ्तर आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


कुमाऊं के 20,000 पेंशन धारकों के डाटा की साफ्टवेयर में किया जा रहा अपलोड
उत्तराखंड का पहला सरकारी दफ्तर जहां पेपर का इस्तेमाल होगा जीरो

ये भी होंगे फायदे
- मैन पावर का सदुपयोग होगा
- आनलाइन से समय की बचत होगी
- बुजुर्ग, बीमार पेंशन धारक अपनी सुविधा अनुसार काम कर सकेंगे
- कागज का प्रयोग नहीं होने से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा


दफ्तर पेपरलेस होने की तैयारी है, पेंशन धारकों का डाटा स्कैन कर सॉफ्टवेयर में फीड कर रहे हैं। जल्द ही लाइब्रेरी को फीड किया जाएगा, इससे पेंशन धारकों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

- कार्तिकेय सिंह, क्षेत्रीय आयुक्त, ईपीएफ हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें