हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को सुबह की पाली में एमए द्वितीय वर्ष हिंदी, एमए द्वितीय वर्ष इतिहास के पेपर में दो छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ी गईं। इनमें एक हिंदी, दूसरी इतिहास प्रश्नपत्र में नकल सामग्री का उपयोग करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते की टीम ने पकड़ा। कालेज की परीक्षा प्रभारी डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि दूसरी पाली में बीकॉम फाइनल की परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
एमए द्वितीय वर्ष अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा आज से
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में अंग्रेजी के एमए द्वितीय वर्ष व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा पहली एवं दो अप्रैल को सुबह नौ बजे से होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने कहा कि परीक्षार्थियों को एमए प्रथम वर्ष की अंकतालिका एवं वर्तमान प्रवेशपत्र साथ लाना होगा।
एमकॉम द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 11 को
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में एमकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 11 अप्रैल का सुबह दस बजे से होगी। छात्र-छात्राएं अपने साथ एमकॉम प्रथम वर्ष की अंकतालिका लेकर आएं।