फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकला दूल्हे का भ्रम, आखिर टूट गई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लड़की पक्ष के काफी समझाने और पुलिस से शिकायत करने के बाद भी लड़के का भ्रम नहीं निकला और आखिरकार शादी टूट गई।
विज्ञापन

26 मार्च को हल्द्वानी निवासी युवती के परिजनों ने मल्लीताल थाने में तहरीर देकर नैनीताल के युवक पर शादी न करने का आरोप लगाया था। युवती पक्ष का कहना था कि शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। कार्ड छप कर बंट गए हैं। ऐसे में अगर शादी टूटी तो उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। जबकि लड़का पक्ष का कहना था कि लड़की मंगली है। शादी होने पर लड़के की जान को खतरा है। ऐसे में मल्लीताल पुलिस ने लड़का पक्ष को थाने बुलाया और समझाने का प्रयास किया। लेकिन लड़के का भ्रम नहीं निकला। उसने मंगलवार को अंतिम रूप से शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें