फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू में अब पांच तक होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में विलंब शुल्क के साथ प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को 31 मार्च से बढ़ाकर पांच अप्रैल कर दिया गया है। प्रवेश तिथि बैंकों में हो रहे अवकाश के कारण बढ़ाई गई है। कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पहले यूओयू में शीतकालीन सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ 31 मार्च थी लेकिन 29 मार्च से 2 अप्रैल तक बैंकों में हो रहे अवकाश के कारण इसे 5 अप्रैल तक विस्तारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने से वंचित विद्यार्थियों के लिए यह एक और मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें