फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही, डंपर की चपेट में आने से बचे बोर्ड परीक्षा देकर निकल रहे बच्चे

विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाएं एक साथ चलने के बावजूद पुलिस ने डंपरों के आवागमन पर रोक नहीं लगाई है। मंगलवार को इंस्पिरेशन स्कूल से हिंदी का पेपर देकर बाहर निकलते समय कई बच्चे डंपर की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। अभिभावकों ने डीएम से बोर्ड परीक्षा के दौरान पेपर छूटने के समय डंपरों के निकलने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक, सीबीएसई की परीक्षा साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हो रहीं हैं। शिक्षा विभाग और सीबीएसई के परीक्षा केंद्र भी सबसे अधिक नैनीताल रोड पर ही हैं। कॉलटैक्स-केनाल रोड पर स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेंट थेरेसा, डीएवी स्कूल के बच्चों का सेंटर पड़ा है। मंगलवार को इंस्पिरेशन स्कूल में हाइस्कूल बोर्ड की हिंदी के प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इस केंद्र पर करीब 500 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। अपराह्न डेढ़ बजे जब परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चे इंस्पिरेशन स्कूल के गेट से बाहर निकले तो रोड पर तेजी से दौड़ रहे डंपरों की चपेट में आने से कई बच्चे बाल-बाल बचे। एक साथ कई डंपर बेखौफ दौड़ रहे थे, लेकिन डंपरों को रोकने वाला कोई नहीं था। अभिभावकों का कहना था कि पिछले माह ही सेंट थेरेसा स्कूल की बच्ची छुट्टी के समय डंपर की चपेट में आने से कुचलकर मर चुकी है इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी एवं बोर्ड परीक्षा छूटने के समय डंपरों के निकलने पर पाबंदी लगाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


इंस्पिरेशन स्कूल के बाहर डंपर की चपेट में आने से कई बच्चे बाल-बाल बचे
पुलिस ने सेंट थेरेसा स्कूल की बच्ची कुचलने के बाद भी डंपरों पर रोक नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें