हल्द्वानी। पांच मार्च से शुरू हो रही सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर मंजू जोशी ने बताया कि बिड़ला मंदिर, सेंट अम्तुल, डानबास्को दो गांव, निर्मला कान्वेंट स्कूल, सेंट थेरेसा स्कूल, इंस्पिरेशन, बियरशिवा, डीएवी, सिंथिया, महर्षि विद्या मंदिर, क्वींस, डानबास्को बेरीपड़ाव, यूनिवर्सल, निमोनिक, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, लेक्स इंटरनेशनल, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, अमर मेमोरियल एवं यूनिवर्सल कान्वेंट कालाढूंगी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बारहवीं में 5626 और दसवीं की परीक्षा में 6061 परीक्षार्थी शामिल होंगे।