फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी दस्त से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकाड़ा ब्लॉक के ग्राम कोटला में कई दिनों से उल्टी-दस्त का प्रकोप है। इससे प्रभावित कोटला निवासी खुशाल सिंह के तीन साल के पुत्र शुभम सिंह की शुक्रवार को हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मोनू (5), पूजा (17), लाल सिंह (60), उम्मेद सिंह (59) समेत कई लोग उल्टी-दस्त से परेशान हैं, उन मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में इलाज चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीश पटपटिया ने बताया उनकी पूरी टीम बीमार मरीजों का इलाज कर रही है, स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। गंभीर मरीजों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा जा रहा है। विधायक राम सिंह कैडा ने सीएमओ से वार्ता कर डॉक्टरों की टीम कोटला गांव में भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें