हल्द्वानी। मुखानी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय और पंचकर्म केंद्र लालडांठ के परिसर में मृत्युंजय पुण्यशाला के नाम से मर्म चिकित्सा केंद्र सोमवार 15 जनवरी से शुरू किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन और मृत्युंजय मिशन मिलकर इस केंद्र को खोल रहे हैं।
मृत्युंजय पुण्यशाला केंद्र के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा करेंगे। उद्घाटन समारोह दोपहर बाद एक बजे आयोजित किया जाएगा। शुरुआत में हर सप्ताह तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) दोपहर बारह बजे से लेकर दो बजे तक केंद्र में निशुल्क मर्म चिकित्सा उपलब्ध होगी।