फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच को लेकर डीएम को करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर-काठगोदाम एनएच 87 से प्रभावित तीनपानी से लेकर लालकुआं तक के प्रभावितों ने गोरापड़ाव क्षेत्र में बैठक की। पहले पुर्नवास फिर उन्हें हटाने की मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। जनवरी के दूसरेे पखवाड़े मे जुलूस प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का क्षेत्रवासी बहुत लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि वे सांसद से लेकर विधायक तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि इस पूरे प्रोजेक्ट में किसी भी भूमिधारी के लिए किसी भी तरह का पुनर्वास नहीं है। ग्रामीणों की भूमि के लिए जो मुआवजा निर्धारित किया गया है। वह भी पुराने रेट से हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि पुनर्वास नहीं तो सड़क नहीं इस नारे में वह अटल हैं। कहा कि जब तक उनका पुर्नवास और 2018 के बाजार भाव से मुआवजे नहीं मिल जाता वह आंदोलन करते रहेंगे। बैठक में टीका सिंह रावत, हरीश रौतेला, मोहन बिष्ट, विनोद मेहरा, जीवन कार्की, शेखर राठौर, चचंल राठौर, बहादुर सिंह जंगी,अश्विन जोशी,चन्द्र प्रकाश डाल, किशन लटवाल, रमेश जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें