फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन व कोहरे से कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोहरे, धुंध का असर ट्रेनों पर दिखाई देने लगा है। दिल्ली, लखनऊ, देहरादून से आने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंची है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस सुबह 5:05 से दो घंटे देरी से 7:05 पर पहुंची। शताब्दी एक्सप्रेस 11:40 के स्थान पांच मिनट देरी से आई। हावड़ा से आने वाली बाघ एक्सप्रेस सुबह 9:25 के बजाय करीब डेढ़ घंटे की देरी से 10:50 पर पहुंची। जम्मूतवी से आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस दोपहर 2:40 के बजाय पौने दो घंटे की देरी से शाम 4:20 पर पहुंची। राजधानी देहरादून से आने वाले दून एक्सप्रेस सुबह 7:10 के बजाय 7:55 पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें