फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्टी प्लस और आरवाईसी अगले चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए और जिमखाना क्लब की ओर से खेली जा रही कुंवर पृथ्वीराज सिंह बिष्ट स्मृति 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को फोर्टी प्लस और आरवाईसी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में फोर्टी प्लस ने पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 144 रन बनाए। एटीआई के अभिषेक ने तीन विकेट झटके। जवाब में एटीआई की टीम सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। विजेता टीम की ओर से आसिफ और वसीम ने 3-3 विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में ओल्ड ब्वॉयज ने नौ विकेट पर 141 रन बनाए। आरवाईसी की ओर से नूर व अमित ने 3-3 विकेट चटकाए। आरवाईसी की टीम ने छह विकेट पर जीत हासिल की। निर्णायक विनय चौधरी, दीपक भंडारी, पवन चंद्र व मनीष साह, स्कोरर उमेश कांडपाल, सोनी और उद्घोषक मनोज कुमार थे। शनिवार को वंडर्स इलेवन व पीके इलेवन तथा नारायण नगर स्नेकर्स व बेड बॉयज के बीच मुकाबले होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें