रामनगर (नैनीताल)। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच विद्युत वितरण खंड कार्यालय में छह नवंबर को शिविर लगाएगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि खराब मीटर, नया कनेक्शन, गलत बिल बनकर आना, खराब ट्रांसफार्मर समय पर नहीं बदला गया तो उपभोक्ता इसकी शिकायत शिविर में दर्ज करा सकते हैं। विद्युत चोरी, अवैध उपभोग, विद्युत दुर्घटना के मामले शिविर में नहीं सुने जाएंगे। ब्यूरो