फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं सॉकर ने जीती फुटबाल लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से फुटबाल लीग आयोजित की गई। इसका फाइनल मैच शिवा स्पोर्ट्स और कुमाऊं सॉकर के बीच खेला गया। इसमें कुमाऊं सॉकर ने फुटबाल लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्टेडियम में शनिवार शाम तीन बजे से शिवा स्पोर्ट्स और कुमाऊं सॉकर के बीच प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। जिला फुटबाल एसोसिएशन के संरक्षक कमल बोरा ने उद्घाटन किया। पहले हाफ में शिवा स्पोर्ट्स क्लब के पंकज ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में कुमाऊं सॉकर ने अच्छा प्रदर्शन किया। 53वें मिनट में निर्मल ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी में पहुंचाया। मैच के 63वें मिनट में निर्मल ने दोबारा गोल कर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी। इस दौरान दिनेश बिष्ट, भूपाल बिष्ट, केसी भट्ट, राजेंद्र मेहरा, शंकर लाल, पीसी पांडे, मनोज जोशी, ललित पांडे, मनोज पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें