फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सार्वजनिक शौचालय मिले गंदे, प्रबंधकों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारियों ने निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 20 शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच शौचालय गंदे मिलने पर इन पर 200 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर आयुक्त नीरज जोशी की अगुवाई में नगर निगम की टीम ने शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के 20 शौचालय में से लोक कला परिषद कालाढूंगी चौराहा, उरेडा का बेस हॉस्पिटल और रोडवेज स्टेशन, उजाला सामाजिक संस्था का रोडवेज बस स्टेशन और भारतीय कल्याण समिति का तिकोनिया पंत पार्क स्थित शौचालय गंदे पाए गए। इन पर उपनगर आयुक्त की ओर से 200 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया गया। सुलभ इंटर नेशनल रोडवेज वर्कशाप गेट काठगोदाम और गुसाई नगर, सर्वोपरि जन कल्याण समिति बुद्घ पार्क, पटेल चौक, महिला चिकित्सालय के शौचालय की रैंकिंग सुधरी है। इनके संचालकों को नगर निगम जल्द सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें