फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप के छात्र संघ उम्मीदवारों की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र संघ चुनाव के लिए रानीखेत जिले के अंतर्गत आने वाले अधिकांश महाविद्यालयों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन की यहां हुई बैठक में सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया गया। रानीखेत महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव अक्तूबर पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रविवार को संगठन की बैठक में विभाग प्रमुख खीमानंद जोशी ने बताया कि रानीखेत महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर कैलाश सिंह बिष्ट, द्वाराहाट महाविद्यालय में राजेंद्र सिंह रौतेला, सल्ट महाविद्यालय में भरत रावत और स्याल्दे महाविद्यालय में वंदना कांडपाल उम्मीदवार होंगे। चौखुटिया, मानिला, भतरौंजखान और मासी महाविद्यालयों में भी उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पावस जोशी, संगठन मंत्री मनीष राणा, नीलेश जोशी, जिला संयोजक हरीश सिंह जनी, नगर मंत्री मनीष भैसाड़ा, कमल गिरी, हिमांशु पांडे, मनीष कुमार, कपिल बिष्ट, कमल अधिकारी, कपिल नेगी, कुशाग्र, संतोष बिष्ट, अक्षित पांडे, गौरव कुमार, मोहित चंद्र, गौरव पांडे, भरत रावत, करन सती, भूूपेंद्र बिष्ट, विवेक रावत, राहुल नेगी, योगेश नेगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें