फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा बाजार धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टेबाजों के खिलाड़ी नहीं चले, सटोरियों के पैसे डूबे
विज्ञापन

हल्द्वानी।
भारतीय टीम के जीत के दावे को लेकर सट्टा लगाने वाले सटोरियों को मायूसी हाथ लगी और उनके लाखों रुपये खेल के चक्कर में डूब गए। सट्टेबाजों के घोषित खिलाड़ी भी इंग्लैंड के मैदान पर कोई खास कमाल दिखा नहीं सके। भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ लिखकर अपना गुस्सा उतारा।
सटोरियों ने भारत की जीत का दावा करते हुए काफी पैसे लगाए थे। शनिवार से ही एक के बदले 10,15 और 20 के भाव लग गए थे। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम द्वारा भारतीय खिलाड़ियों की गेंद पर ताबड़तोड़ प्रहार करने के बाद सटोरिये मायूस होने लगी। सटोरियों के लाखों रुपये रविवार को डूब गए। रही सही कसर रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली और धोनी के आउट होने पर पूरी हो गई। शहर के सट्टा लगाने वालों ने अपनी टीवी बंद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनभूलपुरा के कुछ सट्टेबाजों ने पाक खिलाड़ी मोहम्मद हाफिज और सोएब मलिक पर 200 से लेकर 20 हजार तक के दाम लगाए हैं। इस मामले में सटोरिये के हाथ कुछ पैसे लग गए लेकिन पाक खिलाड़ियों पर दांव खेलने वाले इक्का दुक्का ही सटोरिये थे। इधर भारत की हार को टीवी पर देखने के बाद सोशल मीडिया पर काफी लोग सक्रिय हो गए। किसी ने लिखा कि हमे अपने ने लूटा गैरों में कहां दम था, हमारा पैर वहां गिरा जहां चूना कम था- बुमराह। एक अन्य ने आरोप लगाते हुए लिखा कि मैच फिक्स था। इसी प्रकार कई लोगों ने भारतीय खिलाड़ियों को भला बुरा लिखते हुए अपना गुस्सा उतारा। भारतीय कप्तान विराट कोहली पर तो सोशल मीडिया जमकर भड़ास निकाली गई। कुछ लोगों ने भारतीय खिलाड़ियों के जांच की मांग तक कर डाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें