हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार से बीए प्रथम वर्ष में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह दस बजे प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। बीए प्रथम वर्ष की मेरिट के अनुसार छात्राओं के शैक्षिक अभिलेख प्रवेश समिति ने चेक किए, इसके बाद उनके प्रवेश की संस्तुति की गई। प्राचार्य डॉ. शशि पुरोहित ने बताया कि पहले दिन बीए प्रथम वर्ष में 11 छात्राओं ने प्रवेश लिया तथा शुल्क जमा किया। डॉ. रजनी मेहरा ने बताया कि बीएससी बायो ग्रुप में 16, बीएससी पीसीएम ग्रुप में 23 और बीकॉम प्रथम वर्ष में 10 प्रवेश हुए। मेरिट के अनुसार बुधवार (आज) को भी प्रवेश किए जाएंगे।