फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 5700 किसानों ने कराया फसल बीमा, 15 जुलाई अंतिम तिथि

Wed, 08 Jul 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की ओर से जिले के किसानों की फसलों का बीमा किया गया है। अब तक करीब 5700 किसानों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के जिला इंचार्ज विकास शर्मा ने बताया कि आलू व टमाटर के लिए 75 रुपये प्रति नाली, अदरक व बीन के लिए 60 रुपये और अदरक व मटर के लिए 100 रुपये प्रति नाली का प्रीमियम लिया जाता है। जिन किसानों का बैंक ऋण नहीं है उन्होंने स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण किया है। नुकसान के आकलन के लिए खुटानी, धारी और रामगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में मशीनें लगाई गई हैं। मौसम आधारित फसलों का मुआवजा उद्यान विभाग के नियमानुसार आकलन के आधार पर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें