फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम डिपो से दिल्ली की वाॅल्वो सेवा फिलहाल बंद

Wed, 08 Jul 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में दो वाॅल्वो बसें कम हो गई हैं। अनुबंध खत्म होने के बाद काठगोदाम डिपो से दिल्ली रूट के लिए अब कोई भी वाॅल्वो सेवा उपलब्ध नहीं है। हल्द्वानी डिपो की पांच वाॅल्वो बसें ही अब यात्रियों को सफर के लिए मिलेंगी। एआरएम गणेश पंत ने बताया कि काठगोदाम डिपो से अब केवल देहरादून मार्ग पर ही वाॅल्वो का संचालन किया जा रहा है। जिन बसों का अनुबंध खत्म हुआ है वे सुबह 10 और साढ़े 11 बजे दिल्ली रवाना होती थीं। बीती 30 जून तक ही बसों का अनुबंध था। गौरतलब है कि कुमाऊं के प्रवेश द्वार से दिल्ली जाने और वहां से आने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में वाॅल्वो बसें कम होने से रोडवेज की आय पर भी असर पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें