हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हल्द्वानी निवासी दो कोरोना संक्रमित मरीजों की बुधवार को मौत हो गई। मरने वालों में एक 81 और दूसरा 72 वर्षीय बुजुर्ग था। बुजुर्गों को निमोनिया, सांस और ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी। वहीं, जिले में बुधवार को कोरोना के 54 नए रोगी मिले हैं।