हल्द्वानी। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक में सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के साथ ही उपभोक्ताओं को नेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। बैंक अब ऑनलाइन सभी रिपोर्ट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भेज सकेगा। वहीं, सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के कारण उपभोक्ताओं का चेक से लेनदेन नहीं हो पा रहा है और उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं।
कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक की कुमाऊं में 27 और गढ़वाल में 14 शाखाएं हैं। बैंक ने 12 अप्रैल से सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने का काम शुरू करने की बात कही थी। हालांकि काम 15 अप्रैल से शुरू हुआ था। बैंक अपने पुराना सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर रहा है। सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के साथ ही बैंक आरबीआई को ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर पाएंगे, जबकि उपभोक्ताओं को नेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी मिल जाएगी। दूसरी ओर बैंक में सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने से चेकों से लेनदेन नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं के खाते में क्लीयरिंग भी नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। कुमाऊं में बैंक के लगभग ढाई लाख उपभोक्ता हैं।
कूर्मांचल बैंक के उपभोक्ताओं को मिलेगी नेट और मोबाइल बैंकिंग
ढाई लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, आरबीआई को भी जाएगी ऑनलाइन रिपोर्ट, अब तक भेजी जा रही थी मैन्युअल रिपोर्ट
चेक से लेनदेन न होने के कारण उपभोक्ता परेशान, कुमाऊं में हैं 27 ब्रांच
सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम चल रहा है। काफी हद तक समस्या दूर होने लगी है। चेक से लेनदेन हो रहा है और आरटीजीएस भी हो रहा है। उपभोक्ताओं को बैंकिंग की बेहतर सुविधा देने के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड किया गया है। -अक्षय कुमार शाह, सचिव, कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक