फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी के लिए पंतनगर से आयेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊं मंडल के मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने शुक्रवार को रामनगर वन प्रभाग का वार्षिक निरीक्षण किया। इसके बाद वह आमडंडा डिपो पहुंचे। उन्होंने हाईकोर्ट के निर्देश पर कॉर्बेट लैंडस्केप के रिजॉर्टों से मुक्त कराए गए हाथियों को पालने की व्यवस्था देखी। उन्होंने पैर की सूजन से बीमार हथिनी लक्ष्मी के उपचार में विशेष सावधानी बरतने को कहा। उसके बेहतर उपचार के लिए पंतनगर से भी अनुभवी पशुचिकित्सकों को बुलाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

डीएफओ वीपी सिंह ने उन्हें बताया कि लक्ष्मी हथिनी का हरसंभव उपचार किया जा रहा है। संक्रमण से बचाने के लिये फर्श को मैट से कवर किया गया है। प्रभाग में चारे का अभाव होने के कारण तराई पश्चिमी वन प्रभाग और कॉर्बेेट टाइगर रिजर्व की सीमा से चारे का प्रबंध किया जा रहा हैै। गन्ने का स्टॉक करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि गन्ना सीजन के बाद भी हाथियों के लिये गन्ना मिल सके। निरीक्षण के दौरान जब्त की गई करीब 160 घनमीटर लकड़ी के उन्होंने विभागीय परिसरों में भंडारण पर चिंता जताई। कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जब्त लकड़ी की नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन



पंतनगर के डॉक्टर करेंगे लक्ष्मी का इलाज
मुख्य वन संरक्षक ने किया आमडंडा डिपो का निरीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें