फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार कम आया आम और लीची में बौर

विज्ञापन
लीची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। क्षेत्र में आम और लीची के पेड़ों पर बौर आ गया है। हालांकि, बौर पिछली बार की तुलना में कम दिख रहा है। अनुमान है कि इस बार आम और लीची पिछली बार की तुलना में कम हो सकते है।
विज्ञापन

रामनगर विकास खंड में 875 हेक्टेयर में आम के बाग एवं 900 हेक्टेयर में लीची के बाग हैं। पिछली बार आम का उत्पादन 4.500 मीट्रिक टन और लीची का उत्पादन 2700 मीट्रिक टन हुआ था। तब पेड़ों पर अच्छा बौर आया था। उद्यान प्रभारी अर्जुन सिंह परवाल ने बताया कि इस बार बौर पिछली बार की तुलना में कम आया है और इस बार आम के पेड़ों पर 60 से 70 प्रतिशत फसल है तो लीची के पेड़ों पर 70 से 80 प्रतिशत ही फसल है। उन्होंने किसानों को सलाह लेकर ही कीटनाशक का छिड़काव करने को कहा है। इस बार ठंड ज्यादा नहीं पड़ी। गर्मी के कारण समय से पहले बौर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार कम आया आम और लीची में बौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें