हल्द्वानी। काठगोदाम से दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 24 मार्च से काठगोदाम और दिल्ली के बीच संचालित होने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15036-15035) में कुर्सीयान का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। अतिरिक्त कोच के लगने से ट्रेन के प्रस्थान से काफी समय पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी और आरक्षण टिकट कन्फर्म हो सकेगा। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस काठगोदाम से सुबह 8:45 बजे और दिल्ली से काठगोदाम के लिए शाम चार बजे संचालित होती है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अतिरिक्त कोच के लगने से रेल टिकटों की दलाली पर भी अंकुश लगेगा।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 24 से लगेगा अतिरिक्त कोच