फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा : जिलेवार होगी कुर्राअंदाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हज यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को जिलेवार कुर्राअंदाजी की जाएगी। इस बार प्रदेश भर से 3019 लोगों ने आवेदन किया है, इनमें आरक्षित श्रेणी के तहत 248 लोगों का चयन किया जा चुका है, शेष 2771 आवेदकों में से ड्रा के माध्यम से 984 लोग चुने जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश हज कमेटी ने कुर्राअंदाजी की तैयारियां पूरी कर ली हैं। दस जनवरी को सुबह 11 बजे रुड़की स्थित हज हाउस में ड्रा होगा। सभी जिलों की मुस्लिम जनसंख्या के हिसाब से ही वहां के आवेदकों का चयन किया जाएगा। प्रदेश का कोटा 1232 निर्धारित किया गया है।
इस बार सर्वाधिक आवेदन हरिद्वार जिले से आए हैं, जबकि उत्तरकाशी से महज एक आवेदन आया है। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग से किसी ने आवेदन नहीं किया है।
प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि कुर्राअंदाजी में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। इसके लिए सेंट्रल हज कमेटी की ओर से ऑनलाइन ड्रा होगा। उसके बाद चयनित लोगों की सूची हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले से कितने आवेदक :
कुमाऊं : ऊधमसिंह नगर 765, नैनीताल 391, अल्मोड़ा 24, पिथौरागढ़ 11, चंपावत 9
गढ़वाल : हरिद्वार 1071, देहरादून 692, पौड़ी 45, चमोली 6, टिहरी 4, उत्तरकाशी 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें