फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राइस मिलों में ईपीएफओ ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ईपीएफओ के अधिकारियों ने गदरपुर स्थित चार राइस मिलों में छापा मारा। छापामारी के दौरान चार मिलों में एक भी कर्मचारी ईपीएफ में रजिस्टर नहीं पाया गया। इस पर चारों मिलों को नोटिस भेजा गया है। ईपीएफओ के प्रवर्तन अधिकारी वीडीएस बोरा की टीम ने बृहस्पतिवार को गदरपुर स्थित विष्णु राइस मिल, जय दुर्गा राइस मिल, अन्नपूर्णा इंड्रस्टीज, ओम फूड प्रोडक्ट मिल में छापा मारा। सभी मिलों में 20 से अधिकारी कर्मचारी काम करते पाए गए। प्रवर्तन अधिकारी वीडीएस बोरा ने बताया कि नियमानुसार 20 या इससे अधिक अधिकारी कर्मचारी काम करने वाली फर्म को अपने कर्मचारियों को ईपीएफ का लाभ देना होता है लेकिन इन राइस मिल ने एक भी कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन ईपीएफ में नहीं कराया था। दल में हितेश बब्बर, सुनील, तरुण त्रिपाठी योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें