फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में टयूबवेल मरम्मत का काम जारी

विज्ञापन
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा प्राइमरी स्कूल में स्थित नलकूप की फुंकी मोटर की मरम्मत तीन दिन बाद भी न होने से क्षेत्रवासियों को पेयजल के लिए दिनभर भटकना पड़ा। दिवाली की तैयारियों के बीच पेयजल सप्लाई ठप होने के चलते क्षेत्रवासियों में जलसंस्थान के प्रति रोष देखा गया। जलसंस्थान के टैंकर आते ही बच्चों, महिलाओं की कतार लग गई। वहीं कई लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हुए। शनिवार देर रात राजपुरा नलकूप की मोटर फुंक गई थी। रविवार से जलसंस्थान ने ट्यूबवेल मरम्मत का काम शुरू किया। मंगलवार को भी जलसंस्थान के कर्मचारी नलकूप की मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन



दीपावली पर भी पेयजल नसीब नहीं
राजपुरा में तीन दिन से फुंकी है नलकूप की मोटर
पानी के लिए टैंकरों के पीछे दौड़ लगाते रहे बच्चे, महिलाएं

मोटर रिपेयरिंग का काम आखिरी स्तर पर है। मंगलवार देर रात मोटर की टेस्टिंग करके बुधवार सुबह सात-आठ बजे से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- चंदन देवड़ी, एई जलसंस्थान


इलेक्ट्रिक पुली की मदद से रिपेयरिंग हुई आसान
राजपुरा ट्यूबवेल की मरम्मत के लिए इलेक्ट्रिक पुली का इस्तेमाल किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक पुली मोटर के साथ लगी होती है, जिसकी मदद से पाइप, नट-बोल्ट फिट करने में समय और खर्च की बचत होती है। यही वजह है कि तीन से चार दिन में ट्यूबवेल की फुंकी मोटर को सुधारने में कामयाबी मिल रही है।
- विशाल कुमार सक्सेना, ईई जलसंस्थान
-
ऊंचापुल में तीन स्थानों पर हुई पेयजल लीकेज ठीक
जेई एमसी सती ने बताया मंगलवार को ऊंचापुल चौराहे के पास, हिम्मतपुर मल्ला की गली नंबर पांच, छह में पेयजल लीकेज ठीक किए गए। ईई विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि 38 लीकेज पेयजल लाइनों को ठीक किया जा चुका है। नवाबी रोड, बरेली रोड, देवाशीष होटल के पास करीब 15 पेयजल लीकेज सुधारना बाकीहै। नैनीताल रोड पर छह बड़ी पेयजल लीकेजों को दीवाली के बाद ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें