बम स्क्वॉड टीम ने नमूने संक लत कए
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। त्योहार को देखते हुए पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। पुलिस ने लोगों को चोर-उचक्कों से सतर्क रहने को कहा।
मंगलवार को पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने रोडवेज बस स्टैंड, रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन, काठगोदाम बस स्टेशन, केमू बस स्टेशन समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की। पुलिस कर्मियों ने लोगों से बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जेबकतरों, चेन स्नेचरों से सावधान रहने की अपील की। कोतवाली क्षेत्र के बाजारों में महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि बाजार में पुलिस को गश्त करने का आदेश दिया गया है।
रामलीला मैदान में पटाखा बाजार सजा
इस बार पटाखा बाजार रामलीला मैदान में लगाया गया है। मैदान में ठेकेदार ने 45 दुकानों का लाइसेंस लिया है। दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट ने पटाखा बाजार का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के आगे अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था ठीक रखने को कहा। इधर, फायर ब्रिगेड ने भी रामलीला मैदान में अग्निशमन वाहन लगाया था। यहां पर आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।