हल्द्वानी। सुरांगना सांस्कृतिक और शैक्षिक समिति की ओर से रविवार को लूटरिया बाबा आश्रम में महिलाओं के लिए भक्तिरास डांडिया का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने भजनों, फिल्मी धुनों पर जमकर डांडिया किया। महोत्सव में सिमरन कोहली डांडिया क्वीन, हिमाद्री तिवारी डांडिया डॉल, सिमरन जायसवाल डांडिया प्रिंसेज, रिया गुप्ता ग्लैमरस ब्यूटी, वर्षा बसेरा पावरफुल परफार्मर, वंदना सिंघल मोस्ट पंक्च्यूअल, संस्कृति जोशी इनकंपरैबल ज्वैलरी, निष्ठा गुप्ता फोटोजनिक फेस, मंजू जोशी एलिजेंट बैंगल्स, प्रियंका सक्सेना अल्टीमेट कॉस्टयूम, सीमा,सोनम सास-बहू जोड़ी नंबर एक, गुंजन,अनन्या मां-बेटी जोड़ी नंबर एक, स्वीकृति,संस्कृति सिस्टर्स जोड़ी नंबर एक, उदिता,वंशिता फ्रेंडस जोड़ी नंबर एक बनाया गया। वहीं रीता, पूजा, कंचन ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। इस मौके पर छाया सक्सेना, करुणा पाल, शीतल टम्टा, कृष्णा गौड़, अलका गौड़, कपिल पांडे, कामाक्षी, सतीश आदि मौजूद थीं।