फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी के काउंटरों पर 400 से अधिक विद्यार्थियों ने जमा कराई फीस

विज्ञापन
admission shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के काउंटरों पर रविवार को भी प्रवेश शुल्क जमा करने को छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही। स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के 400 से अधिक विद्यार्थियों ने फीस जमा की है। कालेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को आईकार्ड भी जारी किया। वहीं कुमाऊं विश्वविद्यालय के आदेशानुसार चार सितंबर तक दाखिले होंगे। महाविद्यालय में स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब नौ हजार होनी चाहिए, जबकि बमुश्किल करीब चार हजार विद्यार्थियों का ही प्रवेश को सका है। ऐसे विद्यार्थी रविवार को भी कालेज के काउंटरों पर पूछताछ करते रहे। बता दें कि कुमाऊं विवि ने दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त को बढ़ाकर चार सितंबर कर दी है। डीएसबी समेत दूसरे महाविद्यालयों में चार सितंबर तक दाखिले खुले हैं।
विज्ञापन

कालेज के चीफ प्राक्टर डा. विनय विद्यालंकार ने बताया कि रविवार को स्नातक तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए फीस जमा करने को तीन काउंटर खोले गए थे। काउंटरों पर 400 से अधिक विद्यार्थियों की फीस जमा हुई। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों की दाखिला फीस जमा होने से रह गई हो, वे मंगलवार को बैंक में जमा करा सकते हैं। सोमवार को भी आर्ड कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें