फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रोतों का पानी पीने योग्य

विज्ञापन
saraswati river
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगर आप अल्मोड़ा जा रहे हैं तो काठगोदाम से गरमपानी के बीच पड़ने वाले स्रोतों का पानी पीन सकते हैं। स्रोतों के सभी सैंपल जांच में पास हो गए हैं।
विज्ञापन

मानसून की शुरुआत, मानसून खत्म होने के बाद नदियों और स्रोतों से पानी के सैंपल जांच को लिए जाते हैं। जिला संक्रामक रोग विश्लेषक अधिकारी सैंपल की जांच कर रिपोर्ट से नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत को अवगत करा देते हैं। जिला संक्रामक रोग विश्लेषक अधिकारी नंदन कांडपाल ने शुक्रवार को काठगोदाम से गरमपानी तक पड़ने वाले स्रोतों से नौ सैंपल लिए थे। उन्होंने बताया कि सैंपल की जांच की गई और पानी ठीक मिला है। स्रोतों का पानी पीने योग्य है। जबकि गत वर्ष नदियों और कुछ स्रोतों के सैंपल में जानवरों का मलमूत्र मिला था। कांडपाल ने बताया कि अब नदियों के पानी का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। बताया कि मानसून खत्म होने के बाद फिर से स्रोतों और नदियों के पानी का सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें