फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज रावत का भारत अंडर 19 कैंप में चयन

विज्ञापन
अनुज रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामनगर निवासी विकेट कीपर और बल्लेबाज अनुज रावत का चयन राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के अंडर 19 कैंप में हुआ है। कैंप धर्मशाला हिमाचल में 18 अप्रैल से 16 मई तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

अनुज वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ ही दिल्ली की रणजी टीम का हिस्सा हैं। एक सप्ताह पहले अमृतसर में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। पिता वीरेंद्र पाल सिंह रावत ने बताया कि अनुज का नाम आईपीएल की नीलामी में भी था। उन्होंने कहा कि अनुज वर्तमान में दिल्ली में राजकुमार शर्मा से क्रिकेट के गुर सीख रहा है। कमल पपनै, दीपक मेहरा और सतीश पोखरियाल ने अनुज के चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें