फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए आम राय बनाने को बुलाई बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए आम राय बनाने को बुलाई बैठक का बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। हाइकोर्ट के निर्देश पर मल्लीताल मोहन-को से लेकर नैनीताल क्लब चौराहे तक अतिक्रमण हटाने के लिए आम राय बनाने के मकसद से प्रशासन द्वारा मंगलवार को नैनीताल क्लब में बैठक बुलाई गई। इसमें कोर्ट कमिश्नर सीडी बहुगुणा की मौजूदगी से क्षुब्ध नैनीताल नागरिक एकता मंच ने न केवल बैठक का बहिष्कार किया बल्कि कोर्ट कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को एक बजे से नैनीताल क्लब में शहर के विभिन्न संगठनों की बैठक बुलाई थी जिसमें अतिक्रमण हटाने के संदर्भ में आम राय बनानी थी। दूसरी तरफ नैनीताल नागरिक एकता मंच ने पूर्व में ही घोषणा कर दी थी कि यदि इस बैठक में कोर्ट कमिश्नर सीडी बहुगुणा मौजूद रहेंगे तो नागरिक मंच बैठक में शामिल नहीं होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक एडीएम हरबीर सिंह, एएसपी हरीश चंद्र सती, ईओ रोहिताश शर्मा सहित अन्य अधिकारी बैठक में भाग लेने पहुंचे तो कोर्ट कमिश्नर सीडी बहुगुणा भी नैनीताल क्लब पहुंच गए। बहुगुणा को देख नागरिक मंच से जुड़े लोग क्षुब्ध हो गए और वे कोर्ट कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैठक से बाहर आ गए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जबरन अतिक्रमण हटाने की कोशिश की गई तो 30 व 31 दिसंबर को नैनीताल बंद कर दिया जाएगा। बैठक के बाद एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि अब पैमाइश के लिए टीम हल्द्वानी से बुलाई जाएगी।
बैठक में हाइकोर्ट के अपर महाधिवक्ता महेश पांडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला, सीओ विजय थापा, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, ईई विद्युत मो. सिराज, जेई पालिका डीएस मेहरा, कोतवाल विपिन चंद्र पंत,एसएसआई भुवन चंद्र मासीवाल,एसआई दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे। नैनीताल नागरिक मंच से किशन सिंह नेगी, भुवन लाल साह, पूरन सिंह मेहरा,नीरज जोशी, मनोज जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


बार-बार पैमाइश किए जाने का कोई औचित्य नहीं
नैनीताल। नैनीताल नागरिक मंच के संयोजक किशन सिंह नेगी समेत पूरन सिंह मेहरा, गिरीश जोशी और भुवन लाल साह ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि मल्लीताल के विवादित अतिक्रमण की चार बार पैमाइश कर ली गई है और दो बार अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया है। कहा कि अब फिर से इस अतिक्रमण की पैमाइश किए जाने का कोई औचित्य नहीं है। प्रशासन को हाइकोर्ट की आड़ में जनता को परेशान नहीं करना चाहिए।

अतिक्रमण हटाने से अव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा : पांडे
नैनीताल। अपर महाधिवक्ता महेश पांडे ने प्रशासन व कोर्ट कमिश्नर से वर्षों पुराने व स्वीकृत मानचित्र वाले घरों व दुकानों को न तोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने से अव्यवस्था का माहौल बनेगा।

वार्ता के जरिए सुलझाया जा सकता है मुद्दा : बहुगुणा
नैनीताल। कोर्ट कमिश्नर सीडी बहुगुणा ने नैनीताल नागरिक मंच द्वारा बैठक का सामूहिक बहिष्कार करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वार्ता से ही इस मामले को सुलझाया जा सकता है। ऐसे व्यवहार से अतिक्रमणकारियों के प्रति कानून की सहानुभूति कम हुई है। उन्होंने बैठक में डीएम की गैर मौजूदगी पर भी नाराजगी जताई।

31 को नैनीताल में निकलेगा कैंडल मार्च
नैनीताल। नैनीताल नागरिक एकता मंच की देर रात हुई आपातकालीन बैठक में 31 दिसंबर को कैंडल मार्च निकालने का फैसला लिया गया। बैठक में फिलहाल नैनीताल बंद को फिलहाल स्थगित रखने का फैसला लिया गया। तय किया गया कि 31 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से श्री राम सेवक सभा भवन से कैंडिल मार्च निकलेगा जो 6 बजे तल्लीताल गांधी चौक में खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें